रायपुर, 17 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़ी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें सहायक शिक्षक के 2292 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा।

ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में होगी भर्ती

जारी जानकारी के अनुसार 2292 पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं और 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तें विस्तृत विज्ञापन में दी जाएंगी।

व्यापम कराएगा भर्ती परीक्षा

लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा। परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

वेबसाइट पर जारी होगा पूरा विवरण

भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन और पाठ्यक्रम व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की तिथि अलग से घोषित की जाएगी।

अन्य पदों पर भी जल्द भर्ती

सरकार की योजना के तहत व्याख्याता और शिक्षक के अन्य पदों पर भर्ती के लिए भी अलग से विज्ञापन जारी किए जाएंगे, जिससे शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को तेजी से भरा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts