‘मेरी जैकी’ कहकर जताया प्यार, वहीं कोर्ट में ‘अप्रूवर’ अर्जी पर 8 मई को सुनवाई

नई दिल्ली | 23 अप्रैल 2026

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जेल से अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को पत्र लिखा है, जिसमें उसने भावनात्मक अंदाज में “प्यार और जंग में सब जायज है” जैसी बात कही है। पत्र में उसने जैकलीन को “मेरी जैकी” और “बेबी बोट्टा बोम्मा” कहकर संबोधित किया और दावा किया कि वह हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।

यह पत्र ऐसे समय सामने आया है, जब जैकलीन फर्नांडिस ने इस मामले में सरकारी गवाह (अप्रूवर) बनने के लिए अदालत में आवेदन दायर किया है। इस अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई अब 8 मई को होगी, क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है और अर्जी का विरोध भी किया है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, यह मामला 200 करोड़ रुपये की कथित ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है, जिसमें सुकेश चंद्रशेखर मुख्य आरोपी है और फिलहाल जेल में बंद है। वह पहले भी कई बार जैकलीन को पत्र लिख चुका है, जिनमें उसने अपने रिश्ते और समर्थन का जिक्र किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts