पुरानी सूची निरस्त होने के बाद नई टीम को मंजूरी, संगठन में खींचतान पर विराम

रायपुर | 25 अप्रैल 2026

रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। पिछली सूची को पीसीसी द्वारा अनुमोदन न मिलने के कारण निरस्त किए जाने के बाद अब 61 सदस्यों वाली नई सूची जारी की गई है। इस नई कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष, 18 महामंत्री, 20 सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं, जबकि सचिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

image 255
image 255

दरअसल, पहले जारी की गई सूची को लेकर संगठन में असमंजस और अंदरूनी खींचतान की चर्चा थी, जिसे पीसीसी ने खारिज कर दिया था। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने समीक्षा बैठक में कार्यकारिणी और वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति में देरी पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद 10 अप्रैल को जारी सूची को तुरंत निरस्त कर दिया गया था।

अब नई कार्यकारिणी को मंजूरी मिलने के साथ ही संगठन में चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। माना जा रहा है कि इस नए गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और पार्टी आगामी राजनीतिक रणनीतियों को मजबूती से आगे बढ़ा सकेगी।

image 256

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts