छत्तीसगढ़ में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां नहर में बहते हुए गांजा के पैकेट मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मोहतरा से अतरमरा के बीच स्थित नहर में लोगों ने गांजा से भरे पैकेट बहते हुए देखे, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पाण्डुका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक-एक कर कुल 17 पैकेट बरामद किए। यह नहर नेशनल हाईवे-130 से करीब 5 किलोमीटर दूर फिंगेश्वर वितरक शाखा क्षेत्र में स्थित है। बरामद पैकेटों में लगभग 68 किलोग्राम से अधिक गांजा होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए तस्करों ने गांजा के पैकेट नहर में फेंक दिए। पुलिस अब आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

नहर में इस तरह गांजा फेंके जाने की घटना को क्षेत्र में पहली बार देखा गया है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं तस्करी का यह कोई नया तरीका तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts