सीवान (बिहार), 1 मई 2026

बिहार के सीवान जिले में पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के रिश्तेदारों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें उनके भांजे हर्ष सिंह की मौत हो गई, जबकि बहनोई चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब दोनों पिता-पुत्र शादी समारोह में जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कार सवार बदमाशों से कहासुनी के बाद गोलियां चला दी गईं।

टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, चली गोलियां
जानकारी के अनुसार, ढाला ओवरब्रिज के पास खड़ी गाड़ी को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते कार से उतरे बदमाशों ने चंदन सिंह और उनके बेटे हर्ष सिंह पर फायरिंग कर दी।

इलाज के दौरान भांजे की मौत
गंभीर रूप से घायल हर्ष सिंह को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं चंदन सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी विक्की यादव को मुठभेड़ में घायल कर दिया, जिसे दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली है और उनकी तलाश जारी है।

अस्पताल में जुटी भीड़, जांच जारी
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग और भाजपा नेता सदर अस्पताल पहुंच गए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts