छत्तीसगढ़ के अभनपुर जनपद पंचायत में वित्तीय वर्ष 2021-22 की गौण खनिज मद की राशि के आवंटन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जनपद के 11 सदस्यों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव से मंत्रालय में मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

सदस्यों का आरोप है कि 29 अप्रैल 2026 को आयोजित सामान्य सभा की बैठक में जनपद अध्यक्ष द्वारा पहले से तैयार सूची प्रस्तुत कर दी गई और बिना किसी चर्चा या सदस्यों की राय लिए ही राशि आवंटन का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बैठक कुछ ही मिनटों में समाप्त कर दी गई, जिससे उन्हें अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका तक नहीं मिला।

जनपद सदस्यों ने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया में प्रभावित गांवों की अनदेखी की गई और पारदर्शिता का पालन नहीं किया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts