07 मई 2026 | लखनऊ

Om Prakash Rajbhar ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav पर तीखा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान SBSP चीफ और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में Mamata Banerjee की हार का रिजल्ट आने के बाद अखिलेश यादव “4 घंटे तक बेहोश बैठे रहे।”

राजभर ने कहा कि विपक्षी दलों को अब समझ आ गया है कि वे सत्ता में वापसी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी और अखिलेश यादव दोनों संविधान का सम्मान नहीं करते और इसी वजह से विपक्ष लगातार हार का सामना कर रहा है।

I-PAC और विपक्षी गठबंधनों पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार जाने के बाद कई राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “अब कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया।”

अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर भी ओमप्रकाश राजभर ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि “इनका PDA सिर्फ डिंपल और अखिलेश तक सीमित है।” साथ ही उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर अखिलेश बंगाल जाएं तो “दीदी के हाथ की झालमुड़ी जरूर खाकर आएं।”

राजभर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अगले 20 साल तक समाजवादी पार्टी को सत्ता में आने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद अब पूरे देश की नजर उत्तर प्रदेश की राजनीति पर है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद देशभर में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और विभिन्न दल एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts