छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर सियासत तेज हो गई है। युवा कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट जारी की और प्लांट प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा और कुनकुरी नगर पालिका अध्यक्ष विनयशील गुप्ता ने दावा किया कि हादसे की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि हादसे से जुड़ी FIR अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई।

युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि हादसे के 10 दिन पहले प्लांट में शॉर्ट शटडाउन हुआ था। ऐसे में सवाल यह है कि क्या उद्योग विभाग से आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं।

उन्होंने मांग की कि छत्तीसगढ़ के सभी पावर प्लांट्स का सेफ्टी ऑडिट कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि FIR सार्वजनिक नहीं की गई और आरोपियों पर कड़ी धाराएं नहीं लगाई गईं, तो सक्ती से रायपुर तक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts