रायगढ़, 03 जून 2026
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक स्थित झींगाबहाल क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो तेज रफ्तार वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया।
हादसे में एक वाहन चालक की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन चालक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। आग बुझाने के लिए जिंदल उद्योग की फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, जिसने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


