चेन्नई, 17 जून 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता जोसेफ विजय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि खुद गाड़ी चलाते हुए सामने आया एक वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विजय ने अपनी काली टोयोटा लैंड क्रूजर LC300 खुद चलाकर करीब 125 किलोमीटर का सफर तय किया। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा काफिला भी मौजूद था। वायरल वीडियो में विजय को सरकारी एस्कॉर्ट वाहनों के बीच गाड़ी चलाते देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, विजय कर्नाटक के उडुपी जिले स्थित प्रसिद्ध कोल्लूर श्री मूकांबिका मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। वे पहले मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से मंदिर तक का लगभग 125 किलोमीटर का सफर स्वयं ड्राइव कर तय किया।

भारतीय राजनीति में ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि कोई मौजूदा मुख्यमंत्री जेड प्लस सुरक्षा के बीच खुद वाहन चलाए। यही वजह है कि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुख्यमंत्री विजय को कारों का खास शौक माना जाता है। उनके गैराज में टोयोटा लैंड क्रूजर LC300, बीएमडब्ल्यू i7, बीएमडब्ल्यू 530, लेक्सस RX350, टोयोटा वेलफायर और मारुति स्विफ्ट जैसी कई गाड़ियां शामिल हैं। इससे पहले उनकी रोल्स-रॉयस घोस्ट भी काफी चर्चा में रही थी।

फिल्मी करियर के दौरान भी विजय को कई बार चेन्नई की सड़कों पर खुद गाड़ी चलाते देखा गया था। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनका ड्राइविंग प्रेम बरकरार है, जिसका ताजा उदाहरण यह वायरल वीडियो बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts