टेक्नालॉजी डेस्क, 6 जुलाई 2026

Vivo ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया Vivo Y500 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 8100mAh बैटरी, 50MP प्राइमरी कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 8GB RAM के साथ पेश किया गया है।

कंपनी ने Vivo Y500 4G को 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत PKR 99,999 (करीब 34,000 रुपये) रखी गई है, जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत PKR 1,09,999 (करीब 38,000 रुपये) है। स्मार्टफोन फिलहाल पाकिस्तान के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है और Midnight Blue तथा Pearl White रंगों में खरीदा जा सकता है।

फोन में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गैमट और IP69 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस के साथ आती है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 6nm Unisoc T7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM, 256GB UFS 2.2 स्टोरेज और बेहतर कूलिंग के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 8100mAh बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts