रायपुर, 7 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर आज भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह बैठक शाम 7 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में होगी।

बैठक में सभी भाजपा विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। विधायक दल के सचिव की ओर से सभी विधायकों को बैठक में शामिल होने के निर्देश जारी किए गए हैं।

बैठक में 13 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा मानसून सत्र की रणनीति, सदन में सरकार की तैयारी, विभिन्न विधायी एवं वित्तीय कार्यों के संचालन सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी कार्ययोजना पर भी मंथन होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान सदन की पांच बैठकें आयोजित होंगी, जिनमें वित्तीय कार्यों के साथ अन्य शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts