रायपुर, 7 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड केवल पड़ोसी राज्य ही नहीं, बल्कि दोनों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों की मजबूत परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से जशपुर क्षेत्र का झारखंड से वर्षों पुराना आत्मीय संबंध दोनों राज्यों के लोगों के बीच विश्वास और निकटता को निरंतर मजबूत करता रहा है।

बैठक के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा परस्पर अनुभवों के आदान-प्रदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच सहयोग और समन्वय से विकास के नए अवसर सृजित होंगे तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts