रायपुर, 10 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत पामगढ़-लाहौद मार्ग स्थित डोंगाकोहरौद बस्ती तक सड़क निर्माण के लिए 605.09 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

स्वीकृत परियोजना के तहत 4.337 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रहा है। सड़क बनने के बाद डोंगाकोहरौद बस्ती सहित आसपास के गांवों के लोगों को वर्षभर सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

नई सड़क से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि उपज के परिवहन और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच आसान होगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए लगातार अधोसंरचना विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts