रायपुर, 13 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 9:55 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:00 बजे वे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में भाग लेंगे।
बैठक के बाद सुबह 11:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र में शामिल रहेंगे, जहां विभिन्न शासकीय कार्यों और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे विधानसभा से प्रस्थान करेंगे और शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।


