रायपुर, 13 जुलाई 2026

रायपुर पुलिस में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा जारी आदेश के अनुसार चार निरीक्षकों (टीआई) का तत्काल प्रभाव से तबादला करते हुए उनकी नई पदस्थापना की गई है।

जारी आदेश के अनुसार सतीश सिंह गहरवार को थाना प्रभारी कोतवाली के पद पर बनाए रखते हुए एसीसीयू (ACCU) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं राजेश कुमार सिंह को यातायात शाखा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी आजाद चौक नियुक्त किया गया है।

इसी तरह पारस राम पटेल को यातायात शाखा से थाना प्रभारी सरस्वती नगर बनाया गया है।

इसके अलावा नरेंद्र कुमार साहू को यातायात शाखा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी गुढ़ियारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts