CM विष्णुदेव साय की पहल से कुनकुरी को मिली बड़ी सौगात, बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले के कुनकुरी में 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर और अतिरिक्त 11 केवी फीडर शुरू किया गया है। इससे बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के साथ उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।


