छत्तीसगढ़ विधानसभा में वेदांता हादसे और जल संकट पर हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट; आज पेश होगा अविश्वास प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन वेदांता प्लांट हादसे, रायपुर के जल संकट और अमृत मिशन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया। वहीं, आज साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा।


