रायपुर, 02 अप्रैल 2026
NASA ने 50 से अधिक वर्षों के बाद चंद्रमा से जुड़ा अपना पहला मानव मिशन आर्टेमिस-2 सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। इस मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की परिक्रमा कराते हुए पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा, जो अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
केनेडी स्पेस सेंटर से भरी उड़ान
आर्टेमिस-2 मिशन का प्रक्षेपण Kennedy Space Center, फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से किया गया। यह मिशन करीब 10 दिनों का होगा, जिसमें अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की सतह पर नहीं उतरेंगे, बल्कि उसकी परिक्रमा करते हुए अब तक की सबसे दूर मानव यात्रा का हिस्सा बनेंगे।
चार अंतरिक्ष यात्रियों की टीम
इस मिशन में कमांडर रीड वाइसमैन, क्रिस्टीन कोच और विक्टर ग्लोवर के साथ कनाडा के जेरेमी हेनसेन शामिल हैं। यह दल चंद्रमा के चारों ओर यात्रा कर भविष्य के मिशनों के लिए महत्वपूर्ण डेटा जुटाएगा।
भविष्य के चंद्र और मंगल मिशन की तैयारी
यह मिशन आगे चलकर चंद्रमा पर मानव उतारने और वहां स्थायी आधार बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इसके जरिए नासा भविष्य में मंगल ग्रह तक मानव मिशन भेजने की योजना को भी मजबूत कर रहा है।


