छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा पर हुए आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए। शहीदों में डीआरजी इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी भी शामिल हैं। घटना की पुष्टि बस्तर आईजी P. Sundarraj ने की है।

जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में डीआरजी (District Reserve Guard) की टीम शनिवार को सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इस दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया आईईडी मिला, जिसे बाहर निकालकर निष्क्रिय किया जा रहा था।

इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें चार जवान घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया, लेकिन उनमें से तीन जवानों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक जवान का इलाज जारी है।

यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान सामने आई है, जहां सुरक्षा बल लगातार सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।

शहादत की इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है और इलाके में सघन सर्चिंग जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts