वाराणसी (उत्तर प्रदेश), 29 अप्रैल 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वाराणसी दौरे के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उनके पहुंचते ही वेदमंत्रों की गूंज और डमरू वादन के बीच भव्य स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं और समर्थकों ने “हर हर महादेव” और “जय श्री राम” के जयकारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया, वहीं पीएम मोदी ने भी हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया।

रोड शो से दिखेगा जनसमर्थन, शहर में खास तैयारियां
काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद प्रधानमंत्री वाराणसी में मेगा रोड शो करेंगे, जिसके लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार और विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे जुटे हुए हैं, जिससे यह रोड शो शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। पीएम मोदी का यह दौरा राजनीतिक और जनसंपर्क दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

पूजा के बाद हरदोई के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी
मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए हरदोई रवाना होंगे। उनके इस दौरे को धार्मिक आस्था और विकास परियोजनाओं के संयोजन के रूप में देखा जा रहा है, जहां एक ओर उन्होंने बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया, वहीं दूसरी ओर प्रदेश को बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर सौगात देने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts