रायपुर, 15 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

टीकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने की पहल

कैबिनेट ने राज्य में पशुओं के नियमित टीकाकरण के लिए आवश्यक टीकों की खरीदी Indian Immunologicals Limited से करने की अनुमति प्रदान की है, जो नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की सहायक कंपनी है।

निविदा प्रक्रिया में बाधा के कारण लिया गया निर्णय

सरकार के अनुसार, निविदा प्रक्रिया में पर्याप्त प्रतिस्पर्धा नहीं बनने और जेम (GeM) पोर्टल पर दर उपलब्ध न होने के कारण टीकों की समय पर आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। इससे पशुओं का नियमित टीकाकरण बाधित हो रहा था।

जनवरी 2027 तक होगी टीकों की खरीदी

निर्णय के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनवरी 2027 तक आवश्यक टीकाद्रव्यों की खरीदी उक्त एजेंसी से की जाएगी, ताकि टीकाकरण कार्यक्रम में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

पशुपालकों को मिलेगा आर्थिक लाभ

इस फैसले से पशुओं में संक्रामक रोगों की रोकथाम, मृत्यु दर में कमी और पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। साथ ही दुग्ध, अंडा और मांस उत्पादन में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts