रायपुर, 09 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र से स्कूल शिक्षा व्यवस्था में कई बदलाव लागू करने की तैयारी की जा रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि नई पहल के तहत स्कूलों में प्रतिदिन प्रार्थना के साथ राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के अलावा 2-3 मंत्रों का उच्चारण कराया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों को रोजाना किसी एक महापुरुष के जीवन से जुड़ी संक्षिप्त जानकारी भी दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि बदलते समय और तकनीकी दौर को देखते हुए शिक्षा पद्धति में सुधार जरूरी है। इसी उद्देश्य से प्राचार्यों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई है, जहां विशेषज्ञों द्वारा एआई के शैक्षणिक उपयोग पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि आधुनिक तकनीक को प्रभावी रूप से पढ़ाई में शामिल किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts