स्टेडियम और ऑडिटोरियम कार्यक्रम रद्द, गांव में खेल मैदान का करेंगे लोकार्पण

दंतेवाड़ा | 22 अप्रैल 2026
भारत रत्न और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा दौरे में अंतिम समय में बड़ा बदलाव किया गया है। अब वह केवल छिंदनार गांव का ही दौरा करेंगे। पहले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शामिल होने की संभावना थी, लेकिन अब उनका दौरा रद्द कर दिया गया है।

केवल छिंदनार कार्यक्रम पर रहेगा फोकस
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, समय की कमी के चलते गीदम के पास पनेड़ा स्टेडियम उद्घाटन और जावंगा ऑडिटोरियम में बच्चों से संवाद जैसे कार्यक्रम अब नहीं होंगे। तेंदुलकर का फोकस अब केवल छिंदनार गांव में होने वाले कार्यक्रम पर रहेगा।

नए खेल मैदान का करेंगे लोकार्पण
छिंदनार गांव में इंद्रावती नदी के तट पर बने नए खेल मैदान का लोकार्पण सचिन तेंदुलकर करेंगे। इसके साथ ही वे स्थानीय खिलाड़ियों और बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे।

पहली बार दंतेवाड़ा पहुंच रहे तेंदुलकर
यह सचिन तेंदुलकर का दंतेवाड़ा का पहला दौरा है, जिसे जिले के लिए बेहद खास माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

जगदलपुर से सड़क मार्ग से पहुंचेंगे गांव
तेंदुलकर जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से छिंदनार जाएंगे। कार्यक्रम में तेंदुलकर फाउंडेशन और मानदेशी चैम्पियन संस्था की ओर से विकसित खेल मैदान का उद्घाटन किया जाएगा।

स्थानीय युवाओं में जबरदस्त उत्साह
दंतेवाड़ा के युवाओं और खेल प्रेमियों में सचिन तेंदुलकर को करीब से देखने और मिलने को लेकर भारी उत्साह है। यह दौरा क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए नई प्रेरणा देने वाला माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts