दिल्ली में 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पूरे शहर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में दिल्ली सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। सरकार के मुताबिक, केवल 1 मई ही नहीं बल्कि मई से सितंबर के बीच कई अन्य तारीखों को भी ‘ड्राई डे’ घोषित किया गया है, जिन दिनों राजधानी में शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन निर्धारित दिनों में सभी शराब दुकानें, बार, क्लब और रेस्टोरेंट में शराब की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह रोक रहेगी। यानी इन दिनों किसी भी रूप में शराब की सप्लाई या सर्विस की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। साथ ही, सभी लाइसेंसधारकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन दिनों अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखें और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

यह निर्णय दिल्ली उत्पाद शुल्क नियम 2010 के तहत लिया गया है। आबकारी विभाग के अनुसार, इन दिनों राजधानी में शराब की बिक्री, आपूर्ति और सेवा पूरी तरह बंद रहेगी और निगरानी भी सख्ती से की जाएगी।

घोषित ड्राई डे की तारीखें इस प्रकार हैं:

  • 1 मई – बुद्ध पूर्णिमा
  • 27 मई – ईद-उल-जुहा
  • 26 जून – मुहर्रम
  • 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
  • 9 सितंबर – जन्माष्टमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts