जगदलपुर। कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में India Post के नाम पर जारी एक फर्जी नियुक्ति आदेश वायरल होने से हड़कंप मच गया है। इस नकली दस्तावेज को असली बताकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपए की ठगी की जा रही है। मामला सामने आने के बाद बस्तर संभाग के डाक विभाग ने इसे पूरी तरह फर्जी और धोखाधड़ी का मामला बताया है।

जानकारी के मुताबिक, शातिर ठगों ने युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर यह फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया और उनसे मोटी रकम वसूल ली। पखांजूर क्षेत्र के करीब 6 लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं, जिनसे कुल मिलाकर लगभग 10 लाख रुपए ऐंठे गए। कुछ पीड़ित सामने आने से डर रहे हैं, क्योंकि उन्हें शिकायत करने पर पैसे वापस न मिलने की धमकी दी जा रही है।

डाक विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी नियुक्ति पत्र या जॉइनिंग लेटर की सत्यता पहले आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से अवश्य जांच लें। किसी एजेंट या बिचौलिए के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे न दें।

फिलहाल यह बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या विभाग इस मामले में विस्तृत जांच कराएगा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। यह फर्जी आदेश न केवल एक धोखाधड़ी है, बल्कि बेरोजगार युवाओं के सपनों से खिलवाड़ भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts