नई दिल्ली, 30 मई

स्वतंत्रता सेनानी Vinayak Damodar Savarkar की जयंती के अवसर पर कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “हिंदू केसरी सेवा, सुरक्षा एवं समरसता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन My Home India द्वारा किया गया। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी, स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जयकुमार रावल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया तथा माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव द्वारा प्रारंभ किए गए ऐतिहासिक “घर वापसी अभियान” को प्रबल प्रताप सिंह जूदेव आगे बढ़ा रहे हैं। अभियान के तहत अब तक हजारों धर्मांतरित हिंदुओं की वैदिक रीति-रिवाजों एवं मंत्रोच्चार के साथ घर वापसी कराकर उन्हें पुनः सनातन संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया गया है।

विशेष बात यह है कि “हिंदू केसरी” सम्मान इससे पहले सुदर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके को भी प्रदान किया जा चुका है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए गौरव, प्रेरणा और नई ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने अपना पूरा जीवन सनातन संस्कृति, राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित किया था। उन्हीं के आदर्शों और आशीर्वाद से वे इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा, सेवा, सुरक्षा और सामाजिक समरसता के लिए उनका यह अभियान भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts