रायपुर, 27 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बीजेपी के जीत के दावों पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले भी बंगाल में बड़े-बड़े दावे कर चुकी है, लेकिन नतीजे उसके उलट आए थे। बघेल ने आरोप लगाया कि बीजेपी विभिन्न राज्यों में मिलकर संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है और जनता के मुद्दों पर काम नहीं हो रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले बीजेपी उन्हें एटीएम कहती थी, लेकिन अब खुद कई राज्यों में ‘एसबीआई’ बनकर लूट में लगी हुई है।

विधानसभा सत्र और केंद्र-राज्य संबंधों पर सवाल
भूपेश बघेल ने विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सत्र की अनुमति तो ली गई है, लेकिन उसमें क्या विषय शामिल हैं, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने पूछा कि क्या इसमें निंदा प्रस्ताव लाया जा सकता है और अगर लोकसभा में कोई प्रस्ताव पारित होता है, तो उसका राज्य विधानसभा पर क्या असर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र से जुड़े मुद्दों पर राज्य में चर्चा की सीमाएं स्पष्ट होनी चाहिए।

तीन बिल गिरने का मुद्दा भी उठाया
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तीन बिल लेकर आई थी, जो सभी गिर गए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इन विषयों पर भी सदन में चर्चा होगी। बघेल ने कहा कि सरकार को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि किन मुद्दों पर चर्चा संभव है, ताकि सदन की कार्यवाही सार्थक हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts