पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में बड़ा राजनीतिक बदलाव नजर आ रहा है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बढ़त के साथ दो-तिहाई बहुमत के करीब पहुंचती दिखाई दे रही है, जबकि Mamata Banerjee की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) पीछे छूटती दिख रही है।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार बीजेपी लगभग 195 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि टीएमसी करीब 92–93 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं वाम दल 3 सीटों पर और अन्य 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस फिलहाल खाता खोलती नजर नहीं आ रही है। बहुमत का आंकड़ा 148 सीटों का है, ऐसे में बीजेपी स्पष्ट रूप से सरकार बनाती दिख रही है।

चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक बीजेपी डबल सेंचुरी से सिर्फ कुछ सीटें दूर है, जो राज्य की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव का संकेत दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts