रायपुर:रायपुर नगर निगम ने लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। डिमांड बिल और नोटिस जारी करने के बावजूद भुगतान नहीं करने वाले बकायादारों को अंतिम चेतावनी के बाद निगम की टीम सीधे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पहुंची।निगम की इस सख्ती का असर मौके पर ही देखने को मिला, जहां चार व्यापारियों ने तुरंत अपना बकाया जमा कर दिया।

वहीं भुगतान नहीं करने वाले आठ प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।यह कार्रवाई नगर निगम के जोन-9 के राजस्व अमले द्वारा की गई, जिसमें कुल 80,592 रुपये की वसूली की गई। दूसरी ओर, जिन दुकानों को सील किया गया, उन पर कुल 3,65,510 रुपये का बकाया बताया गया है।

निगम द्वारा जिन प्रतिष्ठानों को सील किया गया, उनमें बरखा अग्रवाल, एक सैलून, अभिषेक कुमार की एज शॉप, चित्रा रेखा अग्रवाल, विवेक गोयल, सरफराज खान, शेख साजिद और इंद्रमणि मिनरल इंडिया के नाम शामिल हैं।नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts