कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में हाल ही में हुई प्रशासनिक बुलडोजर कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी के विरोध में शुक्रवार को बंग समाज ने बंद का आह्वान किया, जिसका असर कापसी, पखांजूर और बांदे क्षेत्रों में सुबह से साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

बताया जा रहा है कि नया पारा इलाके में प्रशासन द्वारा 6 मकानों पर की गई कार्रवाई के बाद लोगों में आक्रोश है। इस मुद्दे को लेकर बंग समाज ने प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिसे सर्वसमाज का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है।

बंद के चलते कापसी, पखांजूर और बांदे में अधिकतर दुकानें सुबह से बंद हैं। पखांजूर में आज बड़े प्रदर्शन और एसडीएम कार्यालय के घेराव की तैयारी की जा रही है। प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में परलकोट क्षेत्र का माहौल भी तनावपूर्ण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts