दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता, निर्यातकों को मिलेगा 1.4 अरब के बाजार तक सीधा पहुंच

20 अप्रैल 2026 | नई दिल्ली

भारत और न्यूजीलैंड के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। समझौते से जुड़ा लीगल वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है और 27 अप्रैल 2026 को इस पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे।

27 अप्रैल को होंगे समझौते पर हस्ताक्षर
न्यूजीलैंड के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट मंत्री टोड मैक्ले ने बताया कि दोनों देशों के बीच यह महत्वपूर्ण समझौता 27 अप्रैल को साइन किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार जगत के कई प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

निर्यातकों के लिए बड़ा अवसर
मैक्ले ने कहा कि यह समझौता “एक पीढ़ी में एक बार आने वाला मौका” है, जिससे न्यूजीलैंड के निर्यातकों को भारत जैसे 1.4 अरब आबादी वाले विशाल बाजार में अपने उत्पाद बेचने का अवसर मिलेगा।

95% निर्यात पर शुल्क में राहत
इस एफटीए के तहत न्यूजीलैंड के लगभग 95% निर्यात पर शुल्क समाप्त या कम कर दिया जाएगा। वहीं करीब 57% निर्यात पहले दिन से ही शुल्क-मुक्त हो जाएंगे, जिनमें भेड़ का मांस, ऊन, कोयला, चमड़ा और कई औद्योगिक उत्पाद शामिल हैं।

वैश्विक अस्थिरता के बीच अहम समझौता
मैक्ले ने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती अस्थिरता के बीच भारत के साथ यह व्यापार समझौता न्यूजीलैंड की आर्थिक समृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।

पहले भी कई देशों से समझौते
भारत इससे पहले अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, यूरोपीय यूनियन, यूएई, ओमान और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) जैसे देशों के साथ भी द्विपक्षीय व्यापार समझौते कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts