नई दिल्ली। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए केंद्र सरकार बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। Ministry of Road Transport and Highways ने एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है।

ड्राफ्ट नियमों के अनुसार, सरकार E85 फ्यूल को लागू करने की दिशा में काम कर रही है, जिसमें पेट्रोल में 85% तक एथेनॉल मिलाया जाएगा। इसके अलावा E100 यानी पूरी तरह एथेनॉल आधारित ईंधन का भी प्रस्ताव रखा गया है। यह कदम भारत के फ्यूल सिस्टम में बड़ा बदलाव ला सकता है।

फिलहाल देश में E20 फ्यूल लागू है, जिसमें पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाया जाता है। पिछले साल अप्रैल से इसे पूरे देश में लागू किया गया था। अब सरकार इससे आगे बढ़ते हुए उच्च स्तर की ब्लेंडिंग की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

सरकार ने इस ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को सार्वजनिक सुझावों के लिए जारी किया है। आम लोग और इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ अपनी राय दे सकते हैं। सभी सुझावों के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य कच्चे तेल के आयात को कम करना है। अधिक एथेनॉल मिश्रण से पेट्रोलियम पर निर्भरता घटेगी, जिससे देश को आर्थिक लाभ होगा। साथ ही, यह कदम पर्यावरण के लिए भी सकारात्मक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts