रांची। झारखंड की राजधानी Ranchi के बरियातू क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में शामिल चारों आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को पार्टी के बहाने करकट्टा गांव स्थित एक घर में बुलाया। वहां पहुंचने के बाद पहले आरोपियों ने नशा किया और फिर पीड़िता को भी जबरन नशीला पदार्थ दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

बताया जा रहा है कि घटना 31 मार्च की है। उस समय पीड़िता नशे की हालत में थी और खुद को संभालने की स्थिति में नहीं थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता गहरे सदमे में चली गई और सामाजिक दबाव के चलते कुछ समय तक चुप रही। इस दौरान आरोपी उसे बार-बार फिर से बुलाने की कोशिश करते रहे, जिससे उस पर मानसिक दबाव बढ़ता गया। बाद में पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद नामकुम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को सामूह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts