लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 28 अप्रैल 2026

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी और दल-बदल की राजनीति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे जीवनभर AAP में ही रहेंगे और अगर कभी बीजेपी में गए तो जनता उनका मुंह काला कर दे। संजय सिंह ने यहां तक कहा कि उनकी इस बात की गारंटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ले सकते हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब AAP के कई सांसदों के बीजेपी में जाने को लेकर सियासत गरमाई हुई है।

‘ऑपरेशन लोटस’ और एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप
संजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत ED और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर नेताओं को पार्टी में शामिल करा रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में ऐसा कोई ऑपरेशन सफल नहीं होगा और पश्चिम बंगाल चुनाव में भी बीजेपी पर हस्तक्षेप के आरोप लगाए।

पदयात्रा का ऐलान, कई शहरों में होंगी सभाएं
प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 16 मई से 20 मई तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान मेरठ और गाजियाबाद सहित कई स्थानों पर सभाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और राजनीतिक परिस्थितियों पर जनता से सीधा संवाद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts