रायपुर, 08 अप्रैल 2026

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई का बुधवार सुबह 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और सुबह लगभग चार बजे अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा नोएडा के सेक्टर-40 स्थित आवास से दोपहर 3 बजे निकाली जाएगी, जबकि दिल्ली के निजामुद्दीन कब्रिस्तान में शाम 5 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

लंबा राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन

मोहसिना किदवई मेरठ से तीन बार लोकसभा सदस्य चुनी गईं और वर्ष 2004 से 2016 तक राज्यसभा सदस्य रहीं। इस दौरान वे दो बार छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं।

केंद्र सरकार में संभाली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नेतृत्व वाली सरकारों में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य करते हुए स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली।

जनसेवा के प्रति समर्पित जीवन

1 जनवरी 1932 को बाराबंकी में जन्मी मोहसिना किदवई का जीवन जनसेवा और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts