प्रोटोकॉल को लेकर हुआ टकराव, कुछ देर के लिए बिगड़ा माहौल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे के दौरान रविवार रात सर्किट हाउस परिसर में विवाद की स्थिति बन गई। भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता को अंदर प्रवेश से रोके जाने पर मौके पर तनाव बढ़ गया और पुलिसकर्मियों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई।

खुद को पदाधिकारी बताते हुए जताई आपत्ति

जानकारी के अनुसार, गौरी गुप्ता ने स्वयं को प्रदेश युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष बताते हुए पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें रोकना तय प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं है। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से सवाल करते हुए कहा कि क्या उन्हें प्रोटोकॉल की जानकारी नहीं है।

बीच-बचाव के बाद मिली एंट्री

घटना के दौरान कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा। बाद में एक अन्य भाजपा नेता के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई और गौरी गुप्ता को सर्किट हाउस के अंदर जाने की अनुमति दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts