पासकोड और घर की जानकारी का फायदा उठाकर वारदात, द्वारका के होटल से आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली | 23 अप्रैल 2026

दिल्ली के पॉश इलाके में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घर में चार स्तर की सुरक्षा, हर मंजिल पर ताले और तीन दरवाजों पर पासकोड होने के बावजूद आरोपी राहुल मीना ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय आरोपी परिवार का पूर्व नौकर था, जिसे घर के नक्शे, एक्सेस कोड और अतिरिक्त चाबियों की पूरी जानकारी थी। उसने उसी जानकारी का इस्तेमाल करते हुए उस समय घर में प्रवेश किया, जब लड़की के माता-पिता बाहर थे, और पहले दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

कैसे टूटी हाई-सिक्योरिटी?

जांच में सामने आया है कि आरोपी को घर की सुरक्षा व्यवस्था की बारीक जानकारी थी, जिससे उसने आसानी से सभी लेयर पार कर लीं। सीसीटीवी फुटेज में वह सुबह 6:28 बजे घर में प्रवेश करता और करीब एक घंटे बाद कपड़े बदलकर बाहर निकलता दिखा। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद वह पास के पार्क में रुका और फिर फरार हो गया, लेकिन कुछ ही घंटों में द्वारका के एक होटल से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले भी आपराधिक हरकतों में शामिल

पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी को एक महीने पहले आर्थिक अनियमितताओं के चलते नौकरी से निकाला गया था। वह पहले भी उधारी और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि दिल्ली आने से पहले उसने राजस्थान के अलवर में भी एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था।

irs daughter murder case accused rahul meena
आईआरएस बेटी मर्डर केस का आरोपी राहुल मीणा

पीड़िता UPSC की तैयारी कर रही थी

मृतका इंजीनियरिंग ग्रेजुएट थी और UPSC की तैयारी कर रही थी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। परिजनों के लौटने पर उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts