Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > तेज रफ्तार का कहर: भारी वाहन की टक्कर से 5 बैलों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

तेज रफ्तार का कहर: भारी वाहन की टक्कर से 5 बैलों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

रायगढ़, 31 मई 2026


धरमजयगढ़ क्षेत्र के काजूबाड़ी के समीप भारतमाला सड़क पर हुए हादसे ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। एक अनियंत्रित भारी वाहन ने सड़क किनारे मौजूद 7 बैलों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 5 बैलों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 बैल गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के दौरान एक एर्टिगा कार को भी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि कार में सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार बढ़ती रफ्तार दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *