Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > महतारी वंदन योजना बनी ज्ञानवती बैगा की ताकत, नारियल व्यवसाय को मिली नई रफ्तार

महतारी वंदन योजना बनी ज्ञानवती बैगा की ताकत, नारियल व्यवसाय को मिली नई रफ्तार

रायपुर, 20 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ छोटे व्यवसायों को भी नई दिशा दे रही हैं।

गौरेला विकासखंड के ग्राम तवाडबरा निवासी श्रीमती ज्ञानवती बैगा इसकी प्रेरणादायक मिसाल हैं। वे अमलेश्वर महादेव मंदिर के सामने नारियल की दुकान संचालित कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत के दम पर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया और अब महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता उनके कारोबार को नई गति दे रही है।

ज्ञानवती बैगा ने बताया कि उन्हें योजना की 29वीं किस्त प्राप्त हो चुकी है। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने नारियल व्यवसाय के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने में किया। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से अब उन्हें व्यवसाय के लिए पूंजी की चिंता कम हो गई है और वे पहले से अधिक आत्मविश्वास के साथ अपना काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने का विश्वास दिया है। अब वे घर के खर्च और अपने व्यवसाय दोनों का बेहतर ढंग से संचालन कर पा रही हैं। योजना से मिलने वाली नियमित सहायता ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने और भविष्य के प्रति भरोसा मजबूत करने का अवसर दिया है।

ज्ञानवती बैगा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना वास्तव में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही है, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और स्वावलंबन को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, महतारी वंदन योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नियमित आर्थिक सहायता के माध्यम से महिलाएं छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ाने, परिवार की आय में भागीदारी निभाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं। ज्ञानवती बैगा जैसी अनेक महिलाओं की सफलता इस योजना के सकारात्मक प्रभाव का प्रमाण है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *