आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब सीधे मिलेगी यूनिफॉर्म राशि, केंद्रीकृत साड़ी खरीदी व्यवस्था खत्म
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अब यूनिफॉर्म के लिए निर्धारित राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में मिलेगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने साड़ी खरीदी की केंद्रीकृत व्यवस्था समाप्त करते हुए इसे सुशासन, पारदर्शिता और हितग्राही सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया है।