छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30 से बस्तर में स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, हितग्राहियों को दिया गया प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30 के तहत जगदलपुर में आयोजित बैठक में हितग्राहियों को होमस्टे व्यवसाय, ऋण सुविधा, बैंकिंग सहयोग और पर्यटन संभावनाओं की जानकारी दी गई। इस पहल से बस्तर में पर्यटन आधारित स्वरोजगार और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।