सलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म के मेकर्स को भेजा लीगल नोटिस, निर्माता ने लगाए धमकाने के आरोप
सलमान खान ने उनके चर्चित काला हिरण शिकार मामले पर आधारित बताई जा रही फिल्म ‘काला हिरण’ के निर्माताओं को लीगल नोटिस भेजा है। फिल्म निर्माता अमित जानी ने अभिनेता पर दबाव बनाने और धमकाने के आरोप लगाए हैं, जिससे टीजर रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों में आ गई है।