रायपुर, 10 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा प्रवास के दौरान अम्बिकापुर में भटगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास स्थित पंडित रविशंकर त्रिपाठी चौक में आयोजित किया गया।

जनसेवा के प्रतीक थे त्रिपाठी

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पंडित रविशंकर त्रिपाठी का जीवन जनसेवा, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का प्रेरणादायक उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा केवल स्मारक नहीं, बल्कि उनके विचारों और कार्यों की जीवंत प्रेरणा है, जो आने वाली पीढ़ियों को समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करने की दिशा दिखाएगी।

WhatsApp Image 2026 04 09 at 8.02.55 PM (1)
WhatsApp Image 2026 04 09 at 8.02.55 PM (1)

जनसेवा ही सच्चा राष्ट्रधर्म: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों का योगदान हमें यह सिखाता है कि जनसेवा ही सच्चा राष्ट्रधर्म है। इसी भावना के साथ कार्य करते हुए हम एक सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts