देहरादून, 14 अप्रैल 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। 213 किलोमीटर लंबा यह छह लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है, जिससे अब दिल्ली से देहरादून का सफर 6 घंटे से घटकर लगभग ढाई घंटे का रह गया है।

कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगी रफ्तार

इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सड़कें, राजमार्ग और एक्सप्रेसवे देश की “भाग्य-रेखाएं” हैं, जो विकास को गति देती हैं।

रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस परियोजना से हजारों श्रमिकों और इंजीनियरों को रोजगार मिला है। साथ ही उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने से पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस एक्सप्रेसवे

इस कॉरिडोर में 10 इंटरचेंज, 3 रेलवे ओवरब्रिज, 4 बड़े पुल और 12 सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे तेज और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी लगाया गया है।

वन्यजीव संरक्षण का भी रखा गया ध्यान

परियोजना में पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा को विशेष महत्व दिया गया है। इसके तहत 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वन्यजीव कॉरिडोर, 8 एनिमल पास, हाथियों के लिए अंडरपास और एक लंबी सुरंग बनाई गई है, जिससे जानवरों की आवाजाही प्रभावित न हो।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम

दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा न केवल यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय विकास के नए अवसर भी पैदा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts