पटना, 14 अप्रैल 2026
बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, जिसके साथ ही प्रदेश में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
21 साल का कार्यकाल खत्म
नीतीश कुमार पिछले करीब 21 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई राजनीतिक उतार-चढ़ाव देखे। इस्तीफे से पहले उन्होंने अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक भी की और मंत्रिपरिषद भंग करने का निर्णय लिया।
सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री
इधर भाजपा विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को नेता चुना गया है। इसके साथ ही उनका बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। यह पहली बार होगा जब राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।
15 अप्रैल को होगा शपथ ग्रहण
नई सरकार का शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को पटना के लोक भवन में आयोजित होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है।
तेज हुई राजनीतिक हलचल
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा और सहयोगी दल सरकार गठन की प्रक्रिया में जुट गए हैं और नए मंत्रिमंडल को लेकर भी मंथन जारी है।


