Steel Authority of India Limited (सेल) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक उत्पादन योजना जारी कर दी है। इस योजना के तहत Bhilai Steel Plant (बीएसपी) समेत सभी यूनिटों को कम मैनपावर में उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है, जो इस बार बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

कंपनी हॉट मेटल उत्पादन में 11 प्रतिशत और क्रूड स्टील उत्पादन में 13 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रही है। हालांकि, पिछले वित्त वर्ष में बीएसपी सहित कोई भी यूनिट निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी।

दरअसल, इस्पात मंत्रालय का फोकस मैनपावर और उत्पादन लागत को कम करने पर है। निजी स्टील कंपनियों की तुलना में सेल की मैनपावर और लागत अधिक है, जिसके चलते कंपनी पर लागत घटाने का दबाव बना हुआ है।

पिछले वित्त वर्ष में सेल ने हॉट मेटल उत्पादन का लक्ष्य 22025 हजार टन रखा था, लेकिन 20604 हजार टन ही उत्पादन हो सका। वहीं, क्रूड स्टील के लिए 20860 हजार टन का लक्ष्य रखा गया था, जिसके मुकाबले 19327 हजार टन उत्पादन हुआ। अब चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने हॉट मेटल उत्पादन को बढ़ाकर 22850 हजार टन और क्रूड स्टील उत्पादन को 21840 हजार टन तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है, जिसे पांच प्लांट मिलकर पूरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts