जिले के दरिमा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने पति पर खौलता पानी डालकर उसे गंभीर रूप से झुलसा दिया। घायल व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसान है और उसकी पत्नी घर में अवैध शराब बनाने का काम करती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन जब पति ने पत्नी को शराब बनाने से मना किया, तो विवाद बढ़ गया और गुस्से में पत्नी ने गर्म चावल का पानी उसके ऊपर फेंक दिया।

गर्म पानी से झुलसने के बाद पीड़ित दर्द से चीखने लगा, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts