पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत के बाद उनके पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुई हैं।

टीएमसी के अनुसार राज्य के कई इलाकों में भाजपा समर्थकों ने पार्टी दफ्तरों को निशाना बनाया। इन घटनाओं में कार्यालयों में आग लगाने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कई स्थानों पर तनाव का माहौल बनने की बात कही गई है। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जीत का जश्न मनाए जाने के बीच ये घटनाएं सामने आई हैं।

पुलिस के मुताबिक सोमवार (4 मई 2026) दोपहर से कोलकाता के टॉलीगंज और कस्बा समेत उपनगरीय इलाकों बारुईपुर, कमरहटी और बारानगर के अलावा हावड़ा और बहरामपुर में भी भीड़ द्वारा टीएमसी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई। मंगलवार सुबह जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रोतिबाती पंचायत इलाके में एक बार फिर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

हालांकि भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता इस तरह की घटनाओं में शामिल नहीं है और यह टीएमसी के अंदरूनी गुटों के बीच का विवाद हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts