पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। चुनाव परिणामों के बाद पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में आगे की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बी एल संतोष सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में पश्चिम बंगाल और असम में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई। पार्टी ने अमित शाह को पश्चिम बंगाल का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जबकि जेपी नड्डा को असम का ऑब्जर्वर बनाया गया है। इसके साथ ही मोहन चरण माझी को बंगाल के लिए सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा 5 मई 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी संसदीय बोर्ड ने यह निर्णय लिया है कि पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव और सरकार गठन की पूरी प्रक्रिया की निगरानी केंद्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण समारोह प्रस्तावित है, जिसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts